सहजन खाने से होती है कई ऐसी बड़ी बीमारिया दूर
सहजन एक लंबी सब्जि है जो कि हमारे लिये बहुत हि उपयोगी है। सहजन लम्बी फलियों वाली एक सब्जी का पेड़ है जो कि हमारे भारत के साथ साथ कई अन्य देसो मे भी उगाया जाता है इस पेड़ की सब्जी हि नही बल्कि इस पेड़ के सभी अंग भी बहुत गुड़कारी होत है|
सहजन को अंग्रेजी में Moringa (मोरिंगा) या Drumstick tree कहते हैं. ज्यादातर भारतीय सहजन की फली को सब्जी व अन्य भोजन बनाने में करते हैं | कुछ लोग तो सहजन को दाल के साथ भी खाया करते है। सहजन के पेड़ को लगाना भी बहुत ही आसान है इसके पेड़ के डाल को हि लगाना पड़ता है और इसके पेड़ को ज्यदा पानी कि भी जरूरत नही होती है
क्या है सहजन खाने के फायदे
1. सहजन की पत्ती - इसकी पत्तियों में पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन A , विटामिन C, , विटामिन E, आयरन, विटामिन B6, जिंक, मैग्नीशियम, , जैसे तत्व पाए जाते हैं। सहजन की पत्ती में कैल्शियम बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। सहजन में बायोएक्टिव, एंटीओक्सिडेंट प्लांट कंपाउंड होते हैं|
2. यदि हम सहजन की सूखी पत्तियों के 100 ग्राम पाउडर को लेते है तो इसमे दूध से 17 गुना अधिक कैल्शियम, गाजर से 10 गुना अधिक बीटा-कैरोटीन होता है, और पालक से 25 गुना अधिक आयरन होता है., जोकि आँखों, स्किन और रोगप्रतिरोधक तंत्र के लिए बहुत लाभदायक है. सहजन में केले से 3 गुना अधिक पोटैशियम कि मात्रा पायी जाती है और संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन C होता है|
3. सहजन की फली और पत्ती का सूप पीने या दाल में सहजन की पत्ती मिलाकर बनाने से बदलते मौसम के असर से बचाव होता है।
4. सहजन क बहुत बड़ा असर हमारे पाचन तंत्र और पेट की समस्याओं पर भी होता है, यह पेट साफ करता है. फाइबर की वजह से यह कब्ज दूर करता है
5. वजन घटाने में सहजन लाभकारी है। |
क्यू हमे सहजन के सूप का उपयोग करना चाहियें
सहजन का सूप पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है ये मैग्नीशियम, मैगनीज, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। हम किस तरह से बना सकते है सहजन क सूप यदि आप्को सहजन का सूप बनाना है तो आप सबसे पहले सहजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, और थोड़े पनि को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें कटे हुए सहजन के टुकड़ों को डाल दें इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च मिलाकर पिएं.
सहजन का सूप पीने के फायदे:
1) सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है.
2) सहजन के सूप के नियमित सेवन से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है. सहजन महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है.
3) सहजन का सूप पीने से खून भी साफ होता है
4) यदि किसी को अस्थमा की शिकायत है तो सहजन का सूप पीना फायदेमंद होता है।




No comments